नई दिल्ली: 13 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के लोगों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। यद्यपि कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे।
वृष राशि
वृष राशि वाले लोगों को अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के बारे में गणेश जी कहते हैं कि आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आपकी जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह राशि
गणेश जी आपको सतर्क कर रहे हैं कि क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका भी है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कन्या राशि
इस राशइ के जातकों के बारे में गणेश जी कहते हैं कि जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्य फलीभूत होंगे, लेकिन किसी रिश्तेदार या मित्र से तनाव मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन और सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के बारे में गणेश जी कहते हैं कि जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। घर के मुखिया का सहयोग रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के बारे में गणेश जी कहते हैं कि आपकी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।