नई दिल्ली: 3 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातक आज पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
वृष राशि
गणेश जी कहते हैं कि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई बात ऐसी हो सकती है, जो आपके हित में न हो। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों की व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। किसी महिला से तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कर्मक्षेत्र में व्यवधान भी आ सकता है।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को गणेश जी सलाह दे रहे हैं कि वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता और निर्माण कार्य की दिशा में अधिक ध्यान देना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को भावुकता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि
गणेश जी कहते हैं कि आजके धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
धनु राशि
गणेश जी के अनुसार, उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत सचेत रहें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों की यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भागदौड़ रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।