नई दिल्ली: 20 जून 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुध के परिवर्तन से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशटन की संभावना बन रही है।
वृष राशि
गणेश जी के अनुसार, इस राशि वालों द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि की बात करे तो इस राशि के लोगों के लिए बुध का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान मिलेगा।
सिंह राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन धन व्यय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कन्या राशि
वहीं, अगर कन्या राशि की बात करें तो इसके जातकों के लिए बुध का परिवर्तन सुखद होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
बात अब तुला राशि की करते हैं। इस राशि के लोगों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मजबूत होगा। यात्रा देशाटन पर जाने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के बुध का परिवर्तन सुखद वातावरण पैदा करेगा। व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
धनु राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आपको रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की बात करे तो इस राशि के लोग स्वास्थ्य एवं विरोधियों से सचेत रहें। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, लेकिन उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी।
मीन राशि
गणेश जी कहते हैं कि आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।