नई दिल्ली: 31 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों की आज धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
वृष राशि
गणेश जी कहते हैं कि आप आपके उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आपको पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन भी संभव है। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज किसी कारणवश व्यर्थ का तनाव रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
वृश्चिक राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपके पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मकर राशि
वहीं, इस राशि के बारे में गणेश जी कहते हैं कि जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को गणेश जी सलाह देते हैं कि आज आप आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
मीन राशि
इस राशि के लोगों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।