मेष:
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा हुआ हो सकता है। मेंष राशिवालों को धन लाभ होगा। निर्माण क्षेत्र के कार्य-व्यवसाय से मुनाफा होता दिख रहा है। हालांकि खर्च बढ़ने के कारण बिजनस में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। निवेश के लिहाज से यह समय शुभ है।
वृषभ
इस राशि के जातक किसी नए काम को शुरू करके सफलता हासिल कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस समय अपने भाई-बहनों की मदद से व्यापार में खूब मुनाफा मिलेगा। इस अवधि में पूर्व के विवाद भी समाप्त होंगे।
मिथुन
गणेश जी कहते हैं कि मिथुन राशि के जातकों को इस दिन अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। इस समय लेनदेन करना भी लाभकारी है। बिजनस और कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय राहत देने वाला होगा, चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। विदेश यात्रा का भी योग बनेगा। समस्याओं से निपट सकते हैं।
कर्क
इस राशि के जातकों के लिए शिक्षा के लिए अच्छा समय है। कर्क राशि के जातक इस दौरान स्वस्थ फिट महसूस करेंगे। वह लोग अपने दिए गए कार्य को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। इस समय आय में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है और कार्यक्षेत्र को लेकर बनाई गई योजना समय से पूरी होगी।
सिंह
इस राशि के जातकों को परिजनों के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर काम करने की सलाह दी जाती है। सभी तरह के व्यापारियों के लिए यह समय हितकारी रहेगा। सिंह राशि के लोगों को स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा।
कन्या
इस राशि के जातकों के लिए थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। हालांकि, इस समय में धन संबंधी लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। इसके अलावा पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से बन रही योजना के पूरे होने की आशा रहेगी।
तुला
इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। दूसरे भाव से वाणी और धन का विचार किया जाता है। शोध के विद्यार्थियों को शोध में लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में भी अच्छा काम करेंगे। ससुराल वालों से संबध मधुर रखने का प्रयास करें।
वृश्चिक
गणेश जी सलाह देते हैं कि इस वक्त थोड़ा धैर्य रखें। आपके पक्ष में परिणाम धीरे और दृढ़ता से आएंगे। अपने जीवनसाथी संग संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक यात्रा के लिए समय उचित है। भाग्य के चलते साझेदारी में अधिक लाभ होने से सफलता हासिल होगी।
धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। इस समय में आपका खर्चा बढ़ सकता है। यह खर्चा शुभ और मांगलिक कार्यों पर ही होगा। हालांकि निवेश में या कर्ज में दिया गया धन वापस मिल सकता है।
मकर
गणेश जी कहते हैं कि इस समय मकर राशि के जातकों का कोई रुका हुआ पूरा हो सकता है। पूर्व में चली आ रही समस्याओं का निदान होगा। इस राशि के लोग सुखी और समृद्धि हासिल करेंगे। कहीं निवेश किया हुआ धन वापस मिल जाएगा।
कुंभ
आज के दिन इस राशि के जातकों की नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। आपके घर में सुख और शांति का वास होगा। सदस्यों में आपसी संबंध और भी ज्यादा मजबूत होगा। धन संचित करने के लिए यह समय काफी उपयुक्त है। शत्रुओं से भी छुटकारा प्राप्त होगा।
मीन
इस राशि के जातकों की आज के दिन दौरान धार्मिक कार्यों को करने का मन बना सकते हैं। इस समय घर में मांगलिक कार्य होंगे। आपका मन इस समय में पवित्र होगा। इस समय अधिक पूजा पाठ करेंगे। विद्यार्थियों का भाग्योदय होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।