जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लग रहा है। शनिवार को लगने वाला ये ग्रहण अंटार्टिका से पूर्ण रूप से दिखेगा। चूंकी भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा इसलिए भारतीय लोग ऑनलाइन ग्रहण देख सकत हैं। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। पूर्ण ग्रहण में सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा की छाया से ढक जाता है जबकि आंशिक ग्रहण में सूर्य पूरी तरह चंद्रमा की ओट में नहीं आता।
2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और नानीबिया समेत कई देशों में अर्ध ग्रहण के रूप में दिखेगा। जबकि पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल अंटार्कटिका से ही दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण दिन में 10:59 बजे से शुरू होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण 12:30 पर शुरू होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे और 8 मिनट की रहेगी।
सूतक काल नहीं लगेगा
चूंकी भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा इसलिए यहां सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। हालांकि कहा जाता है सूर्य ग्रहण के समय भोजन पकाना और खाना नहीं चाहिए। ग्रहण लगने से पहने खाने पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रख देने चाहिए। बताया जाता है ग्रहण काल में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती।
भारतीय लोग सूर्य ग्रहण कहां देखें
सूर्यग्रहण को यूट्यूब चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करने के लिए Virtual Telescop, Timeanddate, CosmoSapiens जैसे चैनल फेमस हैं।