जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: भगवान शिव की अराधना का महापर्व महाशिवरात्रि इस बार 1 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन शिवालयों मे शिव भक्तों का तांता लगा रहता है। भगवान शिव को जलाभिषेक कर पूजन किया जाता है। देशभर में भगवान शिव के कई प्रसिद्ध मदिंर है लेकिन एक मंदिर ऐसा भी है जो सिर्फ महाशिवरात्रि के दिन ही खुलता है।
Mahashivratri 2022: शिव को ऐसे करें प्रसन्न, जानें महाशिवरात्रि व्रत, पूजा विधि और महत्व
मध्य प्रदेश के रायसेन में स्थित सोमेश्वर महादेव की मान्यता देशभर में है। दूर दूर से लोग यहां महादेव के दर्शन करने आते हैं। लेकिन यहां महादेव के दर्शन भक्तों को शिवरात्री के दिन ही होते हैं। भोलेनाथ का ये मंदिर मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। इस मदिंर को प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाता जाता है। यह एक ऊंचे पहाड़ पर स्थित है।
सोमेश्वर महादेव मंदिर के पट साल में सिर्फ एक बार महाशिवरात्रि के दिन ही खुलते हैं। इस दिन यहां सुबह 6 बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग जाती है। मंदिर खुलने का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही है। प्रशासनिक और पुरातत्व विभाग की मौजूदी में मंदिर को खोला जाता है।
यह है मान्यता
मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यहां के शिवलिंग पर जब सूर्य की किरणें पड़ती हैं, तो यह सोने से चमक उठता है। वहीं, श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं। शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए अलग से इंतजाम किए जाते हैं। एक लोहे की जाली लगाकर भगवान शिव के दूर से ही दर्शन कराए जाते हैं और पाइप के जरिए शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है।
कहा जाता है यहां आने वाले सभी भक्तों की मन्नत जरूर पूरी होती है। इसलिए बंद मंदिर में भी दूर दूर से भक्त महादेव के दर्शन करने आते हैं।