नई दिल्ली: Muharram 2021 : आज से इस्लामिक नया साल शुरू होने जा रहा है। इसी वक्त, पैगंबर मोहम्मद और उनके साथियों को मक्का छोड़ मदीना जाने पर मजबूर कर दिया गया था। पैगंबर और उनके साथियों को मक्का में इस्लाम का संदेश का प्रचार-प्रसार करने से भी रोका गया। हजरत मोहम्मद जब मक्का से निकलकर मदीना में बस गए तो इसे हिजरत कहा गया। इसी से हिज्र बना और जिस दिन वो मक्का से मदीना आए, उसी दिन से हिजरी कैलेंडर शुरू हुआ। इस घटना को 1443 साल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Jantar Mantar hate slogans: भड़काऊ भाषण मामले में अश्विनी उपाध्याय समेत 6 गिरफ्तार
Muharram 2021 Date: पहले महीने को मुहर्रम का महीना कहा जाता
इस्लामिक साल के पहले महीने को मुहर्रम का महीना कहा जाता है। मुहर्रम के महीने के 10वें दिन रोज-ए-आशूरा होता है. इसी दिन मुहर्रम मनाया जाता है। इस बार मोहर्रम 20 अगस्त, 2021 को है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक मोहर्रम के पहले दिन से नए इस्लामिक साल की शुरुआत होती है। मोहर्रम साल का पहला महीना होता है, जो कि आज से शुरू हो रहा है। आज शाम से एक मोहर्रम 1443 हिजरी की शुरुआत हो जाएगी। इस्लाम धर्म में रमजान महीने के बाद मुहर्रम को दूसरा सबसे पवित्र महीना माना जाता है। हिजरी कैलेंडर में 354 या 355 दिन होते हैं।
(Muharram 2021 Date) मुहर्रम का महीना का शोक का महीना
इस्लाम धर्म के अनुसार, मुहर्रम के महीने को शोक या मातम का महीना कहा जाता है। इस महीने की 10 तारीख को इमाम हुसैन की शहादत हुई थी, जिसके चलते इस दिन को रोज-ए-आशुरा कहते हैं। इस दिन को मुहर्रम के महीने का सबसे अहम दिन माना जाता है. इस बार मुहर्रम 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन को मुहर्रम के महीने का सबसे अहम दिन माना जाता है। इस बार मुहर्रम 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन ताजिया निकाले जाते हैं और उन्हें कर्बला में दफन किया जाता है।
यज़ीद की सेना का अंत तक मुकाबला किया
शिया मुस्लिम समुदाय कर्बला के मैदान में शहीद किए गए हजरत इमाम हुसैन इब्न अली की शहदात पर ग़म मनाते हैं। कर्बला का मैदान इराक का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। हुसैन इब्न अली ने यज़ीद की सेना का अंत तक मुकाबला किया था। आशूरा के दिन हुसैन के बहादुर बलिदान को याद किया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन {आशूरा} मूसा और उनके अनुयायियों ने मिस्र के फिरौन पर फतह हासिल की थी।
ये हैं इस्लाम के 12 महीने
1. मोहर्रम
2. सफ़र
3. रबी अल-अव्वल
4. रबी- उस्सानी
5. जमाद अल-अव्वल
6. जमादुस्सानी
7. रजब
8. शाबान
9. रमज़ान
10. शव्वाल
11. ज़िलकाद
12. ज़िल हिज्ज
Neeraj Chopra | Exclusive Interview | Tokyo Olympic 2021 | Gold Medalist | Training | Coach | JTV