नई दिल्ली: 10 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
गणेश जी कहते हैं कि इस राशि के जातकों की चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृष राशि
वृश राशि वालों को गणेश जी सलाह देते हैं कि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई—बहन के कारण तनाव मिल सकता है जबकि व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों द्वारा शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
सिंह राशि
गणेश जी कहते हैं कि इस राशि के लोगों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के बारे में गणेश जी कहते हैं कि आज इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी पारिवारिक महिला से तनाव भी मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या भाई बहन के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।
धनु राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आपके किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मकर राशि
इस राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दामपत्य जीवन में संयम रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।
कुंभ राशि
गणेश जी कहते हैं कि जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का द्वारा जीविका के क्षेत्र में किया गया श्राम सार्थक होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।