नई दिल्ली: 2 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातक आज कुछ पुराने साथी से बिछड़ सकते हैं, लेकिन ये आपके हित में होगा। परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करे। काम से संबंधित किसी यात्रा के योग बन सकते हैं। रिश्तों में बदलाव के कारण मन में कुछ असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष राशि
गणेश जी कहते हैं कि शुक्रवार का दिन सामाजिक मेलजोल में व्यतीत होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। धन लाभ के योग हैं। विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में आज मेहनत करनी पड़ेगी, तभी फल मिलेगा। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। अच्छी दिनचर्या खान पान और व्यायाम आदि पर भी पूरा ध्यान दें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी शुक्रवार अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है, लेकिन लापरवाही न करें। सहकर्मियों के पूरा सहयोग मिलेगा।
आपके जीवन में कोई व्यक्ति स्वावलंबी बन रहा है और अपने जीवन में जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार है। उसे पूरा सहयोग दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुक्रवार आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके जीवन में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। यह एक बहुत ही अच्छे समय का आरंभ है, भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं और उन्हें कारगर करने के प्रयास करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए परिस्थितियों में सुधार होगा। परिस्थिति जल्द ही आपके अनुकूल होगी जिससे आपको धन लाभ होगा और वृद्धि के आसार बढ़ेंगे। रिश्तों के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर प्रियजन से मिलने का मौका मिले तो अवश्य इसका लाभ उठाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जा की कमी नहीं होगी, इसलिए आप अधिक से अधिक काम करने में सफल होंगे।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के बारे में गणेश जी कहते हैं कि शुक्रवार को कुछ बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है। यदि किसी प्रकार का निर्णय लेने कि सोच रहे हैं तो यह उसके लिए उचित समय है। आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में एक नई शुरुआत का दिन हो।
वृश्चिक राशि
वहीं, वृश्चिक राशि वालों को गणेश जी कहते हैं कि अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। शुक्रवार किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित न हों, मन में शांति और संतुष्टि की भावना बनाएं रखें, सेहत अच्छी रहेगी।
धनु राशि
इस राशि के लोगों को शुक्रवार का दिन अवसर प्रदान करेगा। पुराने जानकारों से मेलजोल बनाने का दिन है। अगर कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में शुक्रवार को आपकी सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। साथ ही कुछ नया सीखने को भी मिलेगा जो आपके कौशल को और भी निखारेगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग शुक्रवार को किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें। उसका सामना करेंगे, तभी उसका हल निकलेगा नहीं तो परिस्थिति और भी बिगड़ती जाएगी। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुक्रवार को आर्थिक रूप से कुछ हानि हो सकती है। इस ओर से सचेत रहें। कहीं कोई गलत निवेश न करें, किसी की बातों में न आएं धन से अधिक स्वास्थ्य की हानि परेशान कर सकती है। चिंताओं से बचें, चिंता किसी भी चीज का हल नहीं है।
मीन राशि
मीन राशि वालों को गणेश जी कहते हैं कि अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। भगवान की कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है। परिजनों के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।