मेष राशि
इस राशि के जातकों वालों के लिए पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। किसी दोस्त से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
वृष राशि
वृष राशि की बात करें तो इस राशि के जातकों रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए 22 जून यानी शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आएगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इनके गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आज मानसिक रूप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए गणेश जी कहते हैं कि छोटे स्तर पर शुरु किए गए कारोबार काफी लाभकारी होने के आसार है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि की बात कों तो इस राशि के लोगों को राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। छोटी बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे आपको मानसीक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
गणेश जी कहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति काफी मज़बूत बनेगी। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा वरना किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों में आज सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ी जाएं। काम की रुकावटें आज खत्म हो जाएंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु राशि
गणेश जी के अनुसार, आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी आपको मिल सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों की बात करें तो इस राशि के लोगों को परिवार के सभी सदस्यों में प्यार बढ़ने के आसार है। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी सक्रिय होंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों आज यात्रा कर सकते हैं, जो यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को पिछले किए गए प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।