नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रायडू ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। रायडू ने संन्यास वर्ल्ड कप 2019 की टीम में न चुने जाने पर लिया है।
आंध्रप्रदेश से आने वाले इस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप-2019 में दो भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी मौका नहीं दिया गया। उन्हें विश्व कप से पहले टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया था, लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड नहीं भेजा गया। शिखर और विजय शंकर के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी उन्हें मौका नहीं दिया गया। हालांकि, रायडू ने अभी संन्यास लेने के कारणों को खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने इतना जरूर साफ किया कि IPL में उनका खेलना जारी रहेगा।
Indian middle-order batsman Ambati Rayudu has announced his retirement from all forms of cricket, he has written to BCCI pic.twitter.com/v4Wf3fwZ5i
— ANI (@ANI) July 3, 2019
33 वर्षीय रायडू भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते थे। उन्होंने भारत की ओर से 55 वनडे में 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। जिनमें उनके 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।