Babita Kumari Phogat : शादी के बंधन में बंधी दंगल गर्ल, विवेक के साथ लिए आठ फेरे
नई दिल्ली : भारत की मशहूर पहलवान बबीता फोगाट (Babita Kumari Phogat) शादी के बंधन में बंध गई हैं। ये शादी उन्होंने भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग (Vivek Suhag) से की है। दोनों ने यह शादी 1 दिसंबर को बलाली गांव में की है। इस शादी की खास बात यह रही कि दोनों जोड़ी ने सात फेरे लेने के साथ आठवें फेरे भी लिए और “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया। इस जोड़ी ने इतना ही नही किया बल्कि एक-एक पौधा लगाकर, दोनों ने पर्यावरण को बचाने का आह्वान भी किया।
सादगी भरे समारोह में एक दूजे के हुए बबीता-विवेक
यह शादी सादगी से हुई है। यह शादी साधारण राति-रिवाज के साथ हिंदू रस्मों के साथ हुई। बता दें कि यह शादी बिना दान-दहेज के हुई है। इस शादी में सिर्फ 21 बाराती ही आए थे। इस शादी में रिश्तेदार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी मौजूद थे।
दोनों परिवार वालों के तरफ से 2 दिसंबर यानि कि आज दिल्ली में एक पार्टी का आयोजन किया गया है। इस पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई नेताओं के आने की संभावना है।
विवेक के साथ प्यार में बदली बबीता की दोस्ती
बताते चले कि बबीता ओर विवेक दोनों दोस्त थे। इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोंनों ने अपने-अपने परिवार वालों से बात की तो दोनों के ही परिवार वाले तैयार हो गए। दोनों ने जून में सगाई कर ली थी।
कॉमनवेल्थ गेमों के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकी है बबीता
बबीता फोगाट ने कॉमनवेल्थ गेमों के लिए गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। इनको 2014 और 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेमों में कुश्ती के लिए गोल्ड मेडल मिला था। बताते चले कि बबीता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हूई हैं।