जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: Commonwealth Games 2022 में भारत ने अपना छठा स्वर्ण पदक जीत लिया है और इस मेडल को घर लाने वाले का नाम है सुधीर। सुधीर एक पैरा-पावरलिफ्टर है। उन्होंने छठा स्वर्ण पदक लाकर भारत देश को गौरवान्दित किया है।
Commonwealth Games 2022: 212 किग्रा भार उठाकर जीता, गोल्ड
सुधीर पुरुषों के हैवीवेट वर्ग के फाइनल में टॉप पर रहे। सुधीर ने अपने पहले प्रयास में 208 किग्रा भार उठाया। जिसे बढ़ाकर 212 किग्रा कर दिया गया। गौरतलब है कि 212 किलो वजन उठाकर सुधीर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह गोल्ड जीतकर सुधीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला पैरा पॉवरलिफ्टिंग हासिल किया। सुधीर ने साल 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेला था। सुधीर साल 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पॉवरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
ये भी पढ़े: खुशखबरी। भारत के किसी भी स्मारक स्थान पर घूमिए बिल्कुल फ्री में। लेकिन सिर्फ……
5 वर्ष की आयु में पोलियो का शिकार हुए थे, सुधीर
सुधीर एक भारतीय पैरा पॉवरलिफ्टर है और वह सोनीपत हरियाणा के रहने वाले हैं। सुधीर 5 वर्ष की आयु में पोलियों के शिकार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में खुद को फिट रखने के लिए सोनीपत में पॉवरलिफ्टिंग शुरू की थी। अपने लिए शुरू की गई पॉवरलिफ्टिंग करते-करते उन्होंने खुद को इसमें इतना बेहतर बना लिया कि आज भारत देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आ गए। सुधीर ने कोच विजय मुनिश्वर से पॉवरलिफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया है।