जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: मंगलवार को बर्मिंघम में इतिहास रचा गया है। दरअसल Commonwealth Games 2022 में टीम इंडिया जोरो शोरो से प्रदर्शन दिखा रही है। बता दें कि महिला टीम ने लॉन बॉल के मुकाबले में गोल्ड मेडल जीताकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि भार्तीय टीम ने मुकाबले में 17-10 से जीत दर्ज की थी। इतिहस में एसा पहली बार हुा है कि इस गेम में भारत को कोई मेडल मिला है।
जानकारी के लिए बता दें कि यह एक ऐसा गेम है जिससे भारत के लोग ज्यादा आवगत नहीं है। भारत में िस गेम के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। लेकिन इसके बवजूद भारत महिलाओं ने कमाल कर दिखाया। वह इस गेम में एक नहिं बल्कि 4 गोल्ड मेडल जीत लाईं। आइए जानते हैं कौन हैं यह महिलाएं।
लवली चौबे
42 साल की लवली चौबे झारखंड के रांची से आती हैं। एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वालीं लवली के पिता कोल इंडिया में कर्मचारी थे, वह अब रिटायर हो चुके हैं जबकि उनकी माता गृहस्थी ही हैं। लवली अभी झारखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं, उन्होंने साल 2008 में पहली बार लॉन बॉल्स नेशनल्स में हिस्सा लिया था और गोल्ड मेडल जीता था। वह इस टीम की लीडर हैं।
नयनमोनी साकिया
असम के गोलाघाट में जन्मीं नयनमोनी साकिया एक किसान की बेटी हैं, उनकी मां ने बचपन से ही खेल को लेकर दिलचस्पी का ध्यान रखा। साल 2008 में नयनमोनी ने वेटलिफ्टिंग में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी, लेकिन पैर में लगी चोट की वजह से उन्हें यह खेल छोड़ना पड़ा। साल 2011 से ही नयनमोनी साकिया असम के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में नौकरी करती हैं।
पिंकी
दिल्ली में जन्मी पिंकी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स डिग्री हासिल की है। वह दिल्ली के ही एक स्कूल में बतौर फिजिकल एजुकेशन टीचर के तौर पर काम करती हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में जहां वह पढ़ाती हैं, उन्हें वहां पर ही लॉन बॉल्स के बारे में सबसे पहले जानकारी मिली थी। यहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 के लिए इसको तैयार किया गया था, इसी के बाद पिंकी की दिलचस्पी इस खेल में आई और आज वह कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता हैं।
रूपा रानी तिर्की
झारखंड के रांची से ताल्लुक रखने वालीं रूपा राज्य सरकार में जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर हैं। वह भारत के लिए तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुकी हैं, इसमें 2010, 2018 और 2022 के Commonwealth Games 2022 शामिल हैं। वह 2009 की बॉल्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर चुकी हैं।