नई दिल्ली:Harbhajan Singh-Geeta Basra Baby: भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के घर में एक नया मेहमान आया है। स्टार कपल के घर बेटे ने जन्म लिया है। इन दोनों की पहले से एक बेटी भी है जिसका नाम हिनाया हीर है। गीता और हरभजन सिंह घर में नन्हे मेहमान के आने से बेहद एक्साइटेड हैं। हरभजन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी हरभजन ने इंस्टाग्राम पर संदेश लिख बताया है कि उनकी पत्नी ओर बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
यह भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना का फिर भयंकर रूप, लैम्बडा वायरस, कप्पा वायरस का कहर
Harbhajan Singh-Geeta Basra Baby: कब की थी शादी
गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी। हरभजन सिह और गीता बसरा का प्रेम प्रसंग 2007 में शुरू हुआ था। दोनो का 8 साल के लंबा रिलेशन चला था। बता दें कि दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा साल 2014 में हुआ था। हरभजन और गीता ने फीफा वर्ल्ड कप के दौरान ट्रिप पर जाकर सभी को चौंका दिया था। इस टूर पर वे दोनों ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले से भी मिले।
लवस्टोरी की शुरुआत
गीता और भज्जी की लवस्टोरी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। हरभजन सिंह ने गीता बसरा को एक गाने ‘वो अजनबी’ में देखा था और उनसे उन्हें प्यार हो गया था। हरभजन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह मैच खेलने दौरान लंदन में थे तब गीता को गाने में पहली बार देखा था। इसके बाद भज्जी ने अपने एक दोस्त से कहा कि उन्हें इस लड़की से मिलना है। साउथ अफ्रीका में टी 20 विश्व कप जीतने के बाद हरभजन ने गीता को मैसेज किया। लेकिन गीता ने कोई रिप्लाई नहीं किया जिससे हरभजन काफी दुखी हो गये लेकिन बाद में गीता ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में जीत की बधाई दी।
कैसा रहा क्रिकेट का सफ़र
हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में पहली हैट्रिक लगाई थी। हरभजन सिंह ने भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 T20 मैच खेले। हरभजन सिंह के नाम 417 टेस्ट विकेट हैं, वो वनडे में 269 शिकार कर चुके हैं।
सोशल मीडिया पर मिली बधाइयां
हरभजन सिंह की पोस्ट के सामने आने के बाद से उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इस समय श्रीलंका दौरे पर भारत की सीमित ओवरों की टीम की कमान संभाल रहे शिखर धवन ने हरभजन को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “पाजी बहुत मुबारकां.” इसके अलावा उनके कई फैंस भी उन्हों बधाइयां दे रहे हैं।
Delhi Monsoon Update | Monsoon expected to reach Delhi today | Delhi Rains | Jtv