जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: आईपीएल में चौके छक्कों की बरसात के साथ साथ ग्लैमर का तड़का भी लगता है। ये लीग सितारों से सजी रहती है। आईपीएल में कमेंट्री का दिलचस्प अंदाज तो एंकरिंग में हसीन चेहरे भी आईपीएल को हिट बना देते हैं। इसी तरह IPL 2022 में भी फैंस अपनी फेवरेट एकंर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो दो साल बाद वापसी कर रही हैं।
IPL 2022: बायो बबल में मुंबई इंडियंस की धमाचौकड़ी, रोहित का ‘पुष्पा’ अंदाज तो बुमराह बने शूटर
दरअसल, दो साल बाद आईपीएल की खूबसूरत एंकर मयंती लैंगर फिर से एंकरिंग करती नजर आएंगी। आईपीएल में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली मयंती दो साल से एंकरिंग से दूर हैं। लेकिन इस साल फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। मयंती न केवल खूबसूरत हैं बल्कि वे बेहद ही बोल्ड और बेहतर अंदाज में क्रिकेट एकरिंग करती हैं। मयंती लैंगर पूर्व भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिनी की पत्नी हैं।
स्टुअर्ट बिनी के साथ पहला इंटरव्यू
मयंती लैंगर और स्टुअर्ट बिन्नी की मुलाकात मैच के दौरान ही हुई थी। कई सालों तक दोनों का रिलेशनशिप चला जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। मयंती ने पहला इंटरव्यू भी बिन्नी का ही किया था और यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई। मयंती लैंगर आईपीएल की सबसे फेमस एंकर्स में से एक हैं।
मां बनने के बाद लिया था ब्रेक
मयंती का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे देश विदेश में मयंती के चाहने वाले हैं। इस बार आईपीएल में मयंती लैंगर वापसी कर रही हैं ये जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने बताया कि इस बार वे आईपीएल में एंकरिंग करती हुईं नजर आएंगी। मयंती बच्चे के जन्म के कारण पिछले दो आईपीएल सीजन में भाग नहीं ले सकी थीं। हालांकि प्रैग्नेंसी में भी उन्होंने एकरिंग की थी।