जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। लगातार 8वीं बार लखनऊ के आगे मुंबई पस्त हो गई।
IPL: KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर की दीवानी फैन, अनोखे अंदाज में किया प्रपोज
मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड का बल्ला इस मैच में भी नहीं चमका और वे 20 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनको आउट किया क्रुणाल पांड्या ने। पोलार्ड के आउट होने के बाद मैदान में दोस्ताना नजर आया। पोलार्ड को आउट करने के बाद क्रुणाल खुशी खुशी में पोलार्ड को किस कर लिया।
https://twitter.com/cric_big_fan/status/1518289513113522177?s=20&t=tffM5K1_t-KiuOsHkQXhWQ
दरअसल, मुंबई को आखिरी 6 गेंद में जीत के लिए 39 रन चाहिए थे। क्रुणाल की पहली गेंद पर पोलार्ड ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद पूरी तरह बल्ले पर नहीं आई और डीप मिडविकेट पर खड़े दीपक हुड्डा ने कैच लपक लिया। पोलार्ड को आउट करने के बाद क्रुणाल इतना खुश हो गए कि और पोलार्ड के सिर को चूम लिया।
हालांकि क्रुणाल की इस हरकत पर पोलार्ड की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया और वे बिना कुछ कहे पवेलियन लौट गए। मैच में पहले पोलार्ड ने क्रुणाल को आउट किया था और लखनऊ के ऑलराउंडर का विकेट हासिल करने के बाद मजेदार रिएक्शन भी दिया था। कायरान पोलार्ड का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वो इस साल एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं।
हिसाब बराबर
मैच के बाद क्रुणाल पांड्या ने मजेदार रिएक्शन भी दिए। उन्होंने कहा कि मैं बहुत शुक्रगुजार था कि पोलार्ड को आउट कर दिया, नहीं तो वह मेरा दिमाग खा जाते कि उन्होंने मुझे आउट किया है। अब 1-1 हो गया है। यानी मामला बराबरी पर है। मैं खुश हूं कि वो वह कम से कम बोलेंगे तो नहीं।”
क्रुणाल पंड्या और कायरान पोलार्ड पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते थे। दोनों ने कई मौकों पर मुंबई को यादगार जीत दिलाई है।