जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: अगले साल दक्षिण अफ्रीका में ले नई 20 लीग की शुरुआत हो रही है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका इसका आयोजन साल की शुरुआत में ही कर सकता है। इस लीग में IPL टीमों के मालिकों ने भी काफी रुचि दिखाई है। इसके बाद माना जा रहा है कि यह लीग मिनी IPL बन सकती है। आपको बता दें, टीम के मालिक वही होंगे, जो IPL में होते हैं। साथ ही विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग में खेलेंगे।
अगले साल तक होगी, लीग की शुरुआत
बताया जा रहा है कि IPL की टीमों ने इस लीग में जमकर निवेश किया है। जानकारी के मुताबिक , मुंबई इंडियंस के अंबानी परिवार, चेन्नई सुपर किंग्स के एन. श्रीनिवासन, दिल्ली कैपिटल के पार्थ जिंदल, सनराइजर्स हैदराबाद के मारन परिवार, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले ने इस लीग में छह फ्रेंचाइजी खरीदी हैं।
जोस बटलर और ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन खेलने के हैं, इच्छुक
आपको बता दें, अगले साल जनवरी के महीने में इस T20 लीग का आयोजन होगा और इसी दौरान संयुक्त अरब अमीरात में एक और लीग का आयोजन होगा। माना जा रहा है कि कप्तान जोस बटलर और ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन सहित इंग्लैंड के मुख्य T20 खिलाड़ी CSA लीग में खेलने के इच्छुक हैं। मोईन अली यूएई लीग में खेलने के लिए तैयार हो गए हैं।
ड्वेन ब्रावो की भी चेन्नई फ्रेंचाइजी की टीम के लिए खेलने की संभावना है।