News of News 2019 : देश का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
2019 में इन भारतीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल और राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। महिला एथलीट दीपा मलिक और पहलवान बजरंग पुनिया को खेल का सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया, इस पुरस्कार का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया है, और यह भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है, इस पुरस्कार की स्थापना 1991 और 1992 के बीच की गई थी।
अर्जुन पुरस्कार
2019 में इन भारतीय एथलेटिक्स को अर्जुन पुरस्कार Arjuna Award से सम्मानित किया गया। अर्जुन पुरस्कार की स्थापना 1961 में हुई थी, जो अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होता है, उसे पुरस्कार के रुप में 5 लाख रुपये की राशि और अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशसित पत्र दिया जाता है।
- तेजिंदर पाल सिंह तूर – एथलेटिक्स
- मोहम्मन अनस –एथलेटिक्स
- स्वप्ना बर्मन- एथलेटिक्स
- सोनिया लाठेर – मुक्केबाजी
- रविंद्र जडेजा – क्रिकेट
- पूनम यादव- क्रिकेट
- चिंगलेनसना सिंह कांगुजाम – हॉकी
- अजय ठाकुर – कबड्डी
- गौरव सिंह गिल – मोटरस्पोर्ट्स
- अंजुम मुदगिल – निशानेबाजी
- हरमीत देसाई – टेबल टेनिस
- पूजा ढांडा –कुश्ती
- फवाद मिर्जा – घुड़सवारी
- गुरप्रीत सिंह संधू – फुटबॉल
- बी साई प्रणीत – बैडमिंटन
- सिमरन सिंह शेरगिल – पोलो
- प्रमोद भगत – पैरा खेल-बैडमिंटन
- सुरेंद्र सिंह गुज्जर- पैरा खेल – एथलेटिक्स
द्रोणाचार्य पुरस्कार
2019 में इन खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य पुरस्कार Dronacharya Award से सम्मानित किया, द्रोणाचार्य पुरस्कार की स्थापना 1985 में हुई, जो द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित होता है उसे द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप में गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा , और प्रमाण पत्र, पारंपरिक पोशाक और 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है
- मर्जबान पटेल – हाकी लाइफ टाइम,
- रामवीर सिंह खोखर – कबड्डी लाइफ टाइम
- संजय भारद्वाज – क्रिकेट लाइफ टाइम
- विमल कुमार – बैडमिंटन
- संदीप गुप्ता – टेबल टेनिस
- मोहिंदर सिंह ढिल्लन – एथलेटिक्
ध्यानचंद पुरस्कार
ध्यान चंद पुरस्कार Dhyanchand Award महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर रखा गया, इसकी स्थपना 2002 में हुई भारतीय खिलाड़ियों के लिए खेल-कूद का सबसे सर्वोच्च पुरस्कार है, जिसे यह पुरस्कार प्राप्त होता है उसे एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये नकद दिये जाते हैं, यह पुरस्कार से 1 साल में 3 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।
- मैनुअल फ्रेडरिक्स – हॉकी
- अनूप बासक -टेबल टेनिस
- मनोज कुमार – कुश्ती
- नितिन कीर्तने -टेनिस
- सी लालरेमसांगा – तीरंदाजी