नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2019 में ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है जो आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया।हिटमैच रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 में अपना पांचवां शतक लगाया। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये उपलब्धि अपने नाम किया है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 94 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली,जिन्होंने इस टूर्नामेंट के किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा 5 शतक बनाए।
#IndiaVsSriLanka: Rohit Sharma (103) dismissed by Kasun Rajitha. India at 189/1 in 30.2; India need 76 runs. #CWC2019 pic.twitter.com/dvR8Pdr8S3
— ANI (@ANI) July 6, 2019
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2019 में साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। रोहित ने वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे। विश्व कप टूर्नामेंट के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज ने ये कमाल इससे पहले नहीं किया था। पिछले विश्व कप में कुमार संगकारा ने चार शतक लगाए थे पर अब रोहित ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में 92 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
#IndiaVsSriLanka: Rohit Sharma completes his century against Sri Lanka. #CWC2019 (File pic) pic.twitter.com/a6jzWFJlLS
— ANI (@ANI) July 6, 2019
विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ये बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्मा- 5 शतक (2019)
कुमार संगकारा- 4 शतक (2015)
मार्क वॉ- 3 शतक (1996)
सौरव गांगुली- 3 शतक (2003)
मैथ्यू हेडेन- 3 शतक (2007)