जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी के बारे में बातएंगे। जिसे पिछले 7 साल से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। ये खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी है जो कई सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं और अब उनकी वापसी भी नामुमकिन के बराबर है।
ये भी पढ़े: 13 साल की लड़की से रेप, रिश्तेदार ही निकला आरोपी
ममता सरकार में खेल मंत्री हैं, मनोज तिवारी
इस लिस्ट में बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी का नाम शामिल है। मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था, लेकिन वह ज्यादा समय टीम इंडिया में नहीं टीक सके। मनोज तिवारी इस समय बंगाल की ममता सरकार में खेल मंत्री हैं और घरेलू क्रिकेट में अभी भी बंगाल की ओर से खेल रहे हैं।
2015 में खेला था, आखिरी मैच
मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच साल 2015 में खेला था। मनोज तिवारी ने साल 2008 में वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 12 वनडे और 3 T-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 26.09 की औसत से 287 रन बनाए है। जिसमें 1 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। वनडे फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 104 रहा। T20 इंटरनेशनल की बात करें, तो उन्होंने 15 की औसत से 5 रन अपने नाम किए हैं।
IPL भी खेल चुके हैं, मनोज
मनोज तिवारी टीम इंडिया के अलावा IPL भी खेल चुके हैं। IPL में उनके आंकड़े बहुत शानदार हैं। IPL में मनोज तिवारी नाइटराइडर्स राइजिंग पुणे सुपरजायंट और किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 98 मैचों में 28.72 की औसत से 1,695 रन बनाए हैं। उनके नाम 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं।