नई दिल्ली : Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक का महाकुंभ चल रहा है जिसमें भारत काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है भारतीय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विजय का परचम पुरी दुनिया में लहराया है। रेसलर सुशील कुमार के बाद पीवी सिंधु ऐसी पहली भारतीय महिला है जिन्होंने भारत की जीत में दो मेडल और लगा दिए। वहीं हॉकी पुरुष टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली थी।
Bone Death: कोरोना से ठीक हो रहे लोग, बोन डेथ बढ़ा रहा परेशानी
Tokyo Olympics: भारतीय टीम का बेहतर प्रदर्शन
बता दें की ओलंपिक के 12 दिन भारत के लिए काफी निराशाजनक रहा है उसे सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन बेल्जियम के हाथों 5-2 से हार मिली है। लेकिन भारतीय टीम के पास अभी भी मेडल जीतने का मौका है। अब भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए अपने स्किल्स और मेहनत का बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। हॉकी के बाद रेसलिंग में भी भारत की सोनम मलिक फ्रीस्टाइल (62 किग्रा वर्ग) मंगोलिया की बोलोरटुया से हार गयी,बोलोरटुया को टेक्निकल पॉइंट मिलने जिसकी वजह से वह विजयी रही।
अन्नू रानी जेवलिन थ्रो में भारत को करेंगी प्रस्तुत
सोनम मालिक हरियाणा के सोनीपत में रहती है सोनम मालिक ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पहलवान हैं। 13 दिन भारतीय महिला खिलाड़ी अन्नू रानी जेवलिन थ्रो में भारत को प्रस्तुत करेंगी। जिसके बाद पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम के साथ भारत को रिप्रेजेंट करेगी। साथ ही खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह भारत को पुरुष शॉट पुट- ग्रुप A के लिए खेलेंगे। भारत के पास अभी भी टोक्यो ओलंपिक्स में जीत हासिल करने के काफी मौके है। जहां विश्व में एक बार फिर भारत का नाम सबसे ऊपर होगा और अपनी जीत का परचम लहरायेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=c3MOc9gE4Ek