World Cup 2023 Final: 19 नंवबर रविवार को हुए वर्ल्डकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीत लिया है। लेकिन इसी बीच ट्रॉफी जीतने के बाद मिचेल मार्श का फोटो वायरल हो रहा है। वह वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे हैं। यह देखकर उनकी काफी आलोचना की जा रही है। यूजर्स ने कहा कि यह वर्ल्डकप का अपमान है। वहीं कुछ ने यह भी कहा कि, वह चाहे जो करें हमें क्या है।
Mitchell Marsh with the World Cup. pic.twitter.com/n2oViCDgna
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 20, 2023
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) November 20, 2023
Hamare sar ka taaj woh apni jooti ke niche rakhte hai. pic.twitter.com/Y4ppeCKOSY
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) November 20, 2023
वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड ने 137 रन तो मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रन की दमदार पारी के साथ 4 विकेट खोकर 43 ओवर में जीत का लक्ष्य 241 हासिल कर लिया। हालांकि, इस तस्वीर को लेकर आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।