जनतंत्र World Cup: T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को ऐतिहासिक शिकस्त दी। तीन दशक बाद इस सफलता पर जाहिर है पाकिस्तान में जश्न और उत्साह का माहौल होगा ही। भारत से जीत के बाद पाकिस्तान के युवाओं में जोश है, लेकिन कभी कभी ज्यादा जोश भारी पड़ सकता है। ऐसा ही हुआ है पाकिस्तानियों के साथ, पाकिस्तान के लोग जीत के बाद होश को बैठे और इस्लामाबाद, कराची, रावलपिंडी जैसे बड़े शहरों में भीड़ सड़कों पर उतर आई। इतना ही नहीं कराची में हवाई फायरिंग भी हुई जिसमें 12 लोग घायल हो गए है। पुलिस के अनुसार, गोली लगने से एक सब-इंस्पेक्टर भी जख्मी हो गया।
जीत के जश्न में कराची के अलग अलग इलाकों में फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। जिसमें 12 लोगों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस के मुताबिक गुलशन-ए-इकबाल में फायरिंग में शामिल लोगों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान एक सब इंस्पेक्टर को भी गोली लग गई। सचल गोठ, ओरंगी टाउन, न्यू कराची, गुलशन-ए-इकबाल और मलीर में भी हवाई फायरिंग हुई। यहां भी लोग घायल हुए।
World Cup:10 विकेट से भारत को हराया
भारत पर जीत के बाद पीसीबी चीफ रमीज राजा ने सोशल मीडिया पर कहा- यह पहली जीत है और सबसे यादगार भी। हमारे लिए यह गर्व का पल है, जिसके लिए पूरी टीम को धन्यवाद। यह यादगार सफर की शुरुआत है। वर्ल्ड कप में भारत, पाकिस्तान के हाथों पहली बार हारा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 का टारगेट दिया था। जिसे पाक टीम के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अपने दम पर ही हासिल कर लिया। इस तरह टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।