नई दिल्ली। Russia-Ukraine World War: रूस-यूक्रेन की सीमा पर बढ़ते तनाव से विश्व युद्ध की आशंका गहरा रही है। बता दें चेतावनी दी गयी है की यदि हालात नहीं सुधरे तो एक महीने के भीतर दुनिया को कोरोना संकट के बीच भीषण युद्ध का सामना करना पड़ेगा। रूस ने हाल ही में विवादित सीमा पर अपने 4,000 सैनिकों को भेजा है। रूसी सेना के इस बड़े मूवमेंट से जहां यूरोप हाई अलर्ट पर है, वहीं विश्व युद्ध का खतरा भी मंडराने लगा है।
World War की आशंका
रूस-यूक्रेन सीमा पर बढ़ते तनाव से विश्व युद्ध की आशंका गहरा गई है। जानकारों ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो एक महीने के भीतर दुनिया को कोरोना संकट के बीच भीषण युद्ध का सामना करना पड़ेगा। बता दें रूस ने हाल ही में विवादित सीमा पर अपने 4,000 सैनिकों को भेजा है। रूसी सेना के इस बड़े मूवमेंट से जहां यूरोप हाई अलर्ट पर है, वहीं विश्व युद्ध का खतरा भी मंडराने लगा है।
Corona को लेकर दिल्ली में लगा नाइट कर्फ्यू और जानें अन्य राज्यों का हाल
आक्रामक नीति जारी
आपको बता दें पिछले हफ्ते यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ रुसलान खोमच ने संसद में कहा था कि रूसी संघ हमारे देश के प्रति आक्रामक नीति जारी रखे हुए है। रूस ने कम से कम अतिरिक्त 25 टेक्टिक ग्रुप को बॉर्डर एरिया में तैनात किया है। ये सभी यूक्रेन की सीमा पर पहले से तैनात रूसी सैनिकों के अलावा हैं। वहीं, रूस का कहना है कि उसकी सेना के मूवमेंट से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। वो कोई युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा है।
विश्व युद्ध की आशंका क्यों?
बता दें रूस और यूक्रेन के बीच यदि युद्ध होता है, तो उसके विश्व युद्ध में बदलने के कई कारण हैं। सबसे पहला तो यही कि रूस और अमेरिका धुर विरोधी हैं और यूक्रेन अमेरिका का करीबी। यदि रूस यूक्रेन को नुकसान पहुंचाता है, तो अमेरिका उसका साथ देगा और इस तरह अन्य देश भी उनसे जुड़ते जाएंगे। हाल ही में अमेरिका से सैन्य हथियारों से लदा एक कार्गो शिप यूक्रेन पहुंचा था। जिस पर रूस ने कड़ी आपत्ति जताई थी। बता दें कि रूस पहले से ही यूक्रेन और अमेरिका में बढ़ती हुई नजदीकी से चिढ़ा हुआ है।
Mahesh Jeena Uttarakhand | Uttarakhand BJP Latest News | Ranikhet Uttarakhand |Mahesh Jeena Ranikhet