नई दिल्ली। Chhattisgarh Durg Lockdown : कोरोना संक्रमण के बुरे हालात से जुझ रहे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लॉकडाउन 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस दौरान भी पहले की तरह ही संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले 6 से 14 अप्रैल तक जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Durg Lockdown :Chhattisgarh
वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित टॉप टेन जिलों में दुर्ग शामिल है। यहां कोरोना की चेन तोड़ने के उद्देश्य से लॉकडाउन की सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन जारी है।
संक्रमितों की संख्या
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,576 नए मरीज मिले है। 24 घंटे में रिकॉर्ड 107 लोगों की हुई मौत हुई है। राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 3442 नए कोरोना के मरीज मिले है। वहीं दुर्ग में 1591 नए मरीज मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 4436 लोगों ने कोरोना को मात दी है। नये आंकडों के अनुसार राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्याअब 98, 856 हो गई है। इसी के साथ ही कुल पीड़ितों की संख्या 45, 6873 हो गई है। कोरोना से अब तक प्रदेश में 5031 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 352986 मरीज रिकवर हुये हैं।
Lockdown 2021 : काम धंधा हुआ ठप्प, महाराष्ट्र और दिल्ली से घर लौट रहे मजदूर
कोरोना एक्टिव केस
देशभर में इस समय कोरोना के कुल मरीज 1,36,89,453 हैं। इनमें 12,64,698 एक्टिव केस हैं यानी इनका अस्पताल या घर में इलाज चल रहा है। कोरोना के कारण 1,71,058 लोग अब तक काल के गाल में समा चुके हैं। वहीं कुल 1,22,53,697 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
Chhatarpur Blood Donation Camp | Delhi Chhatarpur News | Blood Benefits | Brahm Singh Tanwar |