नई दिल्ली। Noida Fire: नोएडा के बहलोलपुर की झुग्गियों में रविवार को भीषण आग लग गई। यहां अफरा-तफरी का माहौल है। लोग आग से दूर भाग कर अपनी जान बचा रहे है। वहीं दमकल विभाग यानि फायर ब्रिगडे को सूचित कर दिया गया जिसके बाद दमकल की कई गाडियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि करीब 2 हजार झुग्गिया है और यहां हजारो गरीब लोग रहते है।
झुग्गियों में लगी आग :Noida Fire
ऐसा बताया जा रहा है की इन झुग्गियों में रहने वाले लोग प्लास्टिक का सामान और कूड़े बीनने का काम करते थे। इससे ही उनका गुजारा चलता है। इन्हें ही बेचकर अपना खर्च चलाते है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक लगी है की दूर से ही ऊंची ऊंची लपटे देखी जा सकती है। वहीं इस भयानक आग में कई लोग के फंसे होने की आशंका हैं। इनमें अधिकांश बच्चे है।
Noida Metro: Delhi से जेवर एयरपोर्ट के बीच जल्द दौड़ेगी फास्ट मेट्रो ट्रेन
आग बुझाने के काम में जुटी
आपको बता दें मौके पर दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां है। जो आग बुझाने के काम जुटी है। इसके अलावा पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं। अभी इस आग में किसी की हताहत की कोई खबर सामने नहीं आई है। जबकि आग लगने की सही वजह भी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग के अधिकारी आग बुझाने की पूरी कोशिश कर रहे है। लेकिन उनको झुग्गियों के अंदर घुसने में परेशानी हो रही है।
आग की घटना
आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में आग खबरें आम हो गई है। बीती रात से दिल्ली में दो आग की घटना हो चुकी है। अब नोएडा में आग लगने की भीषण खबर सामने आई है। आग पर काबू पाने की दमकल विभाग पूरी कोशिश कर रहा है।
Behlolpur Village Noida | Noida Jhuggi Jhopri Latest News | Noida Fire News Today | Noida Live News