नई दिल्ली। भारतीय बच्चे विराट चंद्रा ने सात साल की उम्र में बड़ा कारनामा करते हुए दुनियाभर में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। विराट ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर सबको हैरान कर दिया। हैदराबाद के इस छोटे बच्चे ने यह नया गौरवशाली रिकॉर्ड दर्ज किया है।
7 साल की उम्र में बड़ा कारनामा
आपको बता दें विराट द्वारा देश का नाम रोशन करने पर उसके माता पिता बेहद खुश नजर आ रहे हैं। विराट किलिमंजारो माउंट पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतरोही है। 75 दिनों के कठोर प्रशिक्षण के बाद विराट 6 मार्च को अपने कोच भरत थम्मिननी के साथ अफ्रीकी पर्वत के शिखर पर पहुंचे। विराट के कोच ने बताया कि उसकी चढ़ाई के दौरान सभी प्रकार की सावधानी बरती गई।
बेहद गौरवशील काम
विराट के कोच ने बताया कि हमने यह भी फैसला किया था कि अगर विराट असहज महसूस करेंगे तो हम वापस लौट आएंगे। हालांकि उन्होंने हम सभी को गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया की एक महीने के लिए विराट को प्रशिक्षित करने तथा उनकी क्षमता जांचने का उन्होंने फैसला किया। लेकिन विराट इसमें पीछे नहीं हटे।
कोरोना अलर्ट : दिल्ली में भी अब महाराष्ट्र जैसे हालात, लगातार बढ़ रहे केस, टूटा ये रिकॉर्ड
विराट को मिली सफलता
आपको बता दें कोच ने बताया कि सात साल का विराट हर दिन समय पर अपने प्रशिक्षण के लिए आता था। उन्होंने ये भी बताया विराट हर दिन 6 किलोमीटर दौड़ता, पहाड़ियों पर चढ़ता और योगा करता था। विराट की सफलता से उसके कोच बेहद गर्व महसूस कर रहे है।