दौसा: किसान चक्का जाम वाले दिन कांग्रेस ने भी किसानों का साथ देने का निर्णय लिया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने हुंकार रैली का आयोजन किया। राजस्थान के दौसा शहर में शुक्रवार को हुई विशाल किसान महापंचायत के बाद आज भरतपुर में किसान महापंचायत का आगाज होगा। खास बात यह है कि दौसा में पायलट ग्रुप के शक्ति प्रदर्शन के बाद अब भरतपुर में भी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी हो रही है।
किसान महापंचायत
बताया जा रहा है कि भरतपुर में होने वाली महापंचायत सचिन पायलट खेमे के खास और पूर्व पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह भरतपुर के नेतृत्व में होगी। मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर में होने वाली किसान महापंचायत आज दोपहर बाद जमेगी। इस दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसी नेता हुंकार भरेंगे। साथ ही किसानों और जनता के बीच कृषि कानूनों को लेकर अपनी बात रखेंगे। खास बात यह है कि दौसा की तरह की भरतपुर में भी सचिन पायलट के पहुंचने की संभावनाएं हैं। साथ ही यहां भी उनकी उपस्थिति खास मानी ज रही है। उनके अलावा भी अन्य कांग्रेसी नेताओं भी जनता को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री बजट में व्यस्त
आपको बता दें कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान के बजट सत्र में व्यस्त हैं। वहीं कांग्रेस का प्रदेश संगठन और पायलट खेमा अब लगातार महापंचायतों के जरिए शक्ति प्रदर्शन में जुटा है। भरतपुर में भी महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। लिहाजा यहां भी भारी पुलिस बल का बंदोबस्त किया जाएगा। साथ ही कड़ी सुरक्षा के बीच पार्टी के नेता लोगों के सामने आपनी बात रखेंगे।
उत्तरप्रदेश के भी किसान होंगे शामिल
मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर में होने वाली महापंचायत में उत्तर प्रदेश बॉर्डर से सटे गावों के किसान भी महापंचायत में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान इस महापंचायत में भाग लेंगे। साथ ही सचिन पायलट के भी पंचायत में आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
Farmer Leader Virendra Singh says Rakesh Tikait is Duryodhan