नई दिल्ली: भारत में मेट्रो मैन से मशहूर ई श्रीधरन भाजपा में शामिल होने बाले है। बता दे भाजपा ने दावा किया कि श्रीधरन 21 फरवरी को पार्टी की विजय यात्रा के दौरान बीजेपी में शामिल होंगे। बता दें कि केरल बीजेपी चीफ के सुरेंद्रन के नेतृत्व में भाजपा 21 फरवरी से विजय यात्रा निकाल रही है।

Uttar Pradesh: यूपी विधानसभा के बाहर सपा का जमकर हंगामा || सरकार को घेरने की कोशिश | Samajwadi Party
ई श्रीधरन भाजपा में शामिल
केरल में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के सुरेंद्र ने कहा कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड से शुरू होने वाली पार्टी की ‘विजय यात्रा‘ के दौरान भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि, बता दे अब तक श्रीधरण की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मेट्रो रेल परियोजना का शुभारंभ
ऐसा बताया जारा है की श्रीधरन ऐसे समय पर पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं जब इस साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। श्रीधरन 31 दिसंबर, 2011 को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख के पद से त्याग लिया था। मेट्रो रेल परियोजना के शुभारंभ के बाद भारतीय इंजीनियर को भारत के ‘मेट्रो मैन’ का सम्मान हासिल हुआ था। 88 साल के इंजीनियर ने डीएमआरसी की स्थापना के बाद से इससे जुड़े सभी मामलों को हल किया। उन्होंने बजट के अंदर और समय से पहले ही इस परियोजना को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कौन है शबनम : भारत में आज़ादी के बाद पहली बार किसी महिला को फांसी मिलेगी
श्रीधरन ‘मेट्रो मैन’
श्रीधरन का जन्म 12 जून, 1932 को केरल के पलक्कड़ जिले में हुआ था। उन्होंने भारत की कुछ सबसे सफल रेलवे और मेट्रो परियोजनाओं को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें कोंकण रेलवे के सफल निर्माण का भी श्रेय दिया जाता है। यह आजादी के बाद भारत के पश्चिमी तट को जोड़ने वाली सबसे बड़ी रेल परियोजना है।