नई दिल्ली : सुशांत सिंह राजपूत के 35वें जन्मदिन पर फेन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा। इस प्रस्ताव के लिए नगर निगम ने भी मंजूरी दे दी है निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को इसके बारे में जानकारी दी है।

CM Yogi पहुंचे Lucknow RML Hospital || Vaccination Center का लिया जायजा ||
सितंबर 2020 में रखा था प्रस्ताव
आपको बता दें कि सितंबर 2020 में दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एसडीएमसी सदन ने कल अपनी बैठक में इसे मंजूरी दे दी। भाजपा की अगुवाई में एसडीएमसी में एंड्रयूज गंज वार्ड से कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने नगर निगम की नामकरण एवं पुन: नामकरण समिति को इस बारे में एक प्रस्ताव भेजा था।

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी आज, फैंस कर रहे अलग-अलग अंदाज में याद
बहन श्वेता सिंह ने करी खास स्कॉलरशिप की घोषणा
वहीं दूसरी और 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर अपने भाई को याद करते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह ने सुशांत के जन्मदिन के मौके पर मैधावी छात्रों के लिए खास स्कॉलरशिप की घोषणा की है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए घोषित की गई है, जो अमेरिका के बर्कले में ऐस्ट्रोफिजिक्स (खगोल भौतिकी) की पढ़ाई करना चाहते हैं।