पिछले साल की तरह दीपावली के मौके पर होगा, इस कार्यक्रम का आयोजन
Diwali Deepotsav 2022: उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या में इस बार भी दीपावली के शुभ अवसर पर 23 अक्टूबर को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। खबर के मुताबिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंग। इसके अलावा पीएम मोदी भगवान राम के राज्याभिषेक में भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम को पांच बजे वे रामलला विराजमान के दर्शन करेंगे, साथ ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का मुआयना भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम 6.30 बजे सरयू घाट पर आरती और दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात में वो ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का भी नजारा देखेंगे। बता दें, पीएम मोदी के आगमन से पहले यहां दीपोत्सव की तैयारियां काफी जोरों से चल रही है। सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या गए थे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में दीपोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की थी।
21 अक्टूबर से शुरू किया जायेगा दीयों को लगाने का काम
Diwali Deepotsav 2022: इस बार अयोध्या में छठवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है, बताया जा रहा है, कि इस बार भी दीपों को जलाकर दियों के रिकॉर्ड से, एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। कहा जा रहा है, इस बार 17 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर से दीयों को बिछाने का कार्यक्रम शुरू किया जायेगा, उसके बाद 22 अक्टूबर को दीए में तेल डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि यह काम समय से पूरा किया जाएगा, ताकि 23 अक्टूबर की शाम को केवल दीयों को जलाने का काम ही बच सके।
अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी