नई दिल्लीः कृषि कानूनों के खिलाफ कुंडली बॉर्डर पर धरने पर बैठे आंदोलनकारी हाईवे पर ईंटों से निर्माण कर मकान बनाने लगे हैं। लेकिन अब धरने की जगहों पर किए गए अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। पहले आंदोलन कर रहे नेताओं से इन अवैध निर्माण को गिराने को कहा जाएगा। अगर वे नहीं माने तो प्रशासन सख्ती से हटवाएगा। पुलिस-प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
अवैध निर्माण-
बता दें की सोनीपत के डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र सिंह और कुंडली के एसएचओ रवि कुमार की टीम अवैध निर्माण होने की सूचना पर कुंडली पहुंची थी। वहां पर पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। वहीं, निर्माण करा रहे लोगों ने बताया कि उनका नेतृत्व करने वालों ने पक्का निर्माण करने का निर्देश दिया था। इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने बनाए पक्के मकान, 2000 और मकानों का निर्माणकार्य जारी
पंजाब किसान संगठन-
वहीं धरनास्थल पर पक्का निर्माण करने पर मुकदमे दर्ज होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के सुर बदल गए हैं। मोर्चा ने रविवार को पंजाब के किसान संगठनों के साथ बैठक के बाद आंदोलनकारियों से पक्का निर्माण नहीं करने की अपील की है। कहा, ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे आंदोलन कमजोर हो। बंगाल चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। टिकैत ने बंगाल में कहा था कि सिंघु और टीकरी बार्डर की तरह यूपी बार्डर पर भी पक्का निर्माण किया जाएगा।