नई दिल्ली : उन्नाव में दलित परिवार की दो लड़कियों की संदिग्ध मौत की जांच जारी है। जनता समझ नहीं पा रही हैं कि आखिर इनकी मौत कैसे हुई? उन्नाव में दलित परिवार की दो लड़कियों की संदिग्ध मौत के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दुनिया का सबसे डरावना और रहस्यमयी चर्च, जिसे 70 हजार नर कंकालों से सजाया गया
नंबर ना मिलने के कारण गुस्से में कीटनाशक पिला दी
मुख्य आरोपी का नाम विनय उर्फ लंबू है। वहीं दूसरा आरोपी विनय का दोस्त है जो नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि विनय एक लड़की से प्रेम करता था। उसने उसके सामने प्रस्ताव भी रखा था। लेकिन उसने ठुकरा दिया। लखनऊ रेंज की आईजी लक्षमी सिंह ने बताया कि विनय ने लड़की से मोबाइल नंबर भी मांगा था, लेकिन लड़की ने वह भी देने से मना कर दिया था। विनय इस बात से बेहद नाराज था। इसलिए उसने पानी में कीटनाशक मिलाकर लड़की को पिला दिया।
घटना वाले दिन अन्य दोनों लड़कियों से मंगवाए थे नमकीन
हालांकि वो सिर्फ एक ही लड़की को मारना चाहता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी विनय ने बताया कि वो जिस लड़की से प्रेम करता था वो अस्पताल में भर्ती है। उसने घटना वाले दिन अन्य दोनों लड़कियों से नमकीन भी मंगवाए थे। आरोपी ने एक ही लड़की को कीटनाशक मिला हुआ पानी पीने को दिया था। लेकिन उसकी बोतल से बाकी दोनों लड़कियों ने भी पानी पी ली। थोड़ी देर के बाद सभी लड़कियों के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।
सबसे बड़ा अखाडा: कृषि कानून पर पीछे हटने को राजी नहीं किसान || Live News