पंजाब: पंजाब के कपूरथला में दिल्ली के निर्भया कांड जैसा एक खौफनाक मामला सामने आया है। यह मामला एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की है जहां हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं है। दुष्कर्म करने वाले शक्श ने बच्ची के प्राइवट पार्ट को पूरी तरह से नुकसान किया है।
इसके बाद मंगलवार की सुबह में बच्ची को अमृतसर के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। इसके बाद उसका ऑपरेशन कर काफी मुश्किलों से उसकी जान बचाई गई। अब बच्ची की हालत थोड़ी सी स्थिर बताई जा रही है। दूसरी ओर बच्ची के पिता का कहना है कि वो इस हैवानियत को कभी नहीं भूल पाएंगे और अब उनकी बच्ची आम बच्चों की तरह बड़ी नहीं हो पाएगी।
Gorakhpur Gang Rape Case : पुलिसकर्मियों ने ही लूट ली युवती की अस्मत
सदमे में है बच्चे के माता-पिता
मिली खबर से बता दें कि कपूरथला सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर सोमवार के दोपहर गांव हुसैनपुर में बनी झुग्गियों में रहने वाले 26 वर्षीय दरिंदे ने 7 वर्षीय बच्ची को बिस्कुट के पैकेट का लालच देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची के प्राईवेट पार्ट को बुरी तरह से ख़राब कर दिया है। जिस समय आरोपी ने दुष्कर्म किया उस वक्त बच्ची के माता पिता काम पर गए हुए थे। इसके बाद जब पीड़िता के माता-पिता काम से लौटे तो उन्होंने देखा की बच्ची घर पर नहीं मिली। फिर उसको ढूंढने पर वह कुछ दूर पर बनी एक झुग्गी में लहूलुहान हालत में मिली जिसे देखकर बच्ची के माता-पिता देखकर बिलकुल ही दंग रहे गए। उन्होंने तुरंत ही बच्ची को उठाया और फिर उसे अस्पताल ले गए। वहीं इस बात की जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर लोधी की पुलिस व एसएसपी कंवरदीप कौर खुद सिविल अस्पताल पहुंची और बच्ची का हाल जाना।
बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के मेडिकल कॉलेज पर रेफर कर दिया। हालाकिं इस दुर्घटना का बहुत बुरा गहरा असर बच्ची के माता-पिता पर पड़ा है। बच्चे की माता-पिता का कहना है कि, “बच्ची की जान तो बच गई है। लेकिन वो बड़ी होकर आम लड़कियों की तरह नहीं रह पाएगी। प्राइवेट पार्ट के साथ की गई है। लेकिन वो बड़ी होकर आम लड़कियों की तरह नहीं रह पाएगी। प्राइवेट पार्ट के साथ की गई दरिंदगी के कारण उसकी बच्चेदानी पूरी तरह से डैमेज हो गई। इतना वह फफक फफक कर रोने लगे.”
कई धाराओं पर हुआ मामला दर्ज
जानकारी के मुताबिक इस मामले पर डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया है कि, “बच्ची के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वो लोग बेहद गरीब हैं रेलवे स्टेशन गांव हुसैनपुर की झुग्गियों में रहते हैं और मेहनत मजदूरी करते हैं। उनकी तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी 7 साल की है, जिसे आरोपी बिस्कुट देने के बहाने से अपने साथ ले गया था। जहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसा दिया। आगे उन्होंने यह भी बताया है कि, “पुलिस की तरफ से लड़की के पिता के बयानों के आधार पर दोषी के खिलाफ मामला आईपीसी की धारा 376,307,4 पॉस्को एक्ट के तहत मामले को दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।”