नई दिल्ली: बिहार दिवस: 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग करके बिहार को विधिवत राज्य का दर्जा दिया गया था। उस वक्त उड़ीसा और झारखंड भी बिहार के साथ थे। इसलिए 22 मार्च के दिन बिहार दिवस मनाया जाता है। बिहार ने अपने ज्ञान और परिश्रम से भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बिहार का उल्लेख वेदों, पुराणों और प्राचीन महाकाव्यों में भी मिलता है और यह राज्य महात्मा बुद्ध और 24 जैन तीर्थंकरों की कर्मभूमि रहा है। इतना ही नहीं बल्कि प्रशासनिक विभाग में भी बिहार सबसे आगे हैं भारत में सबसे ज़्यादा IAS बिहार से ही निकलते हैं। इसके अलावा बिहार की जमीं से कई ऐसे सितारे भी निकले हैं जो आज दुनियाभर में बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं। तो चलिए आज बात करते हैं कुछ ऐसे ही सितारों की।
शत्रुघ्न सिन्हा
बिहार दिवस: शत्रुघ्न के नाम से जाननेवाले, फिल्मों में अपने अंदाज से सबको आकर्षित करने के लिए मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर, 1945 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। बता दें कि वह एक ऐसी जगह से आते हैं, जहां उनके आस-पास कोई भी फिल्मी जगत से जुड़ा व्यक्ति नहीं था। इसके बावजूद वह फिल्मी दुनिया में आये और अपनी मेहनत के बदौलत ऐसे मुकाम पर पहुंचें जहाँ उन्हें बोल्लोवूड के सबसे मशहूर सितारों में गिना गया। 90S की फिल्मों में अपनी एक्टिंग के बदौलत उन्होंने कई फिल्में को हिट बनाया। इतना ही नहीं राजनीति में भी उनका कोई जवाब नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दी और बाद में उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया जहाँ उन्होंने कई अच्छी फिल्में की और निक जोनस से शादी भी कर ली । प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई साल 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखण्ड में है।
पंकज त्रिपाठी
मिर्ज़ापुर वेब सीरीज से फेमस हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी को आज कौन नहीं जानता। पंकज जी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। 2004 में रिलीज हुई फिल्म रन में पंकज त्रिपाठी महज 10 सेकेंड के लिए नजर आए थे। तब किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ये शख्स एक दिन बॉलीवुड का इतना बड़ा कलाकार बनेगा। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद पंकज त्रिपाठी रातों-रातो मशहूर हो गए। उसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय भी किया। हिंदी भाषा की दो सबसे सुपरहिट वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स और मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी का अभिनय वाकई तारीफ के काबिल है।
नेहा शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा का जन्म बिहार के भागलपुर में हुआ था। उनके पिता कांग्रेस के नेता हैं और नेहा ने राजनीति छोड़कर फिल्मों का रुख किया जहाँ वो सफल भी हुईं। नेहा शर्मा ने 2007 में तेलुगू फिल्म ‘चिरुता’ से फिल्मों में करियर की शुरुआत की। वहीं, यंगिस्तान मूवी में उनका रोल सराहनीय था इसके अलावा अजय देवगन की मूवी तान्हाजी में भी उनका अभिनय लाजवाब था।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार की राजधानी में हुआ था। सुशांत के करियर की शुरूआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी और उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में कई बार डांस भी किया। जहाँ पर उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत सिंह ने फिल्मों का रूख कर लिया और ‘काय पो चे’ फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू किया।