नई दिल्ली: 4 Years of Yogi: यूपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर लोकभवन में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन के बाद अब सुशासन और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। सरकार के किए गए सुधार व विकास कार्यों का ही यह असर है कि आज प्रदेश निवेश के लिए पहले स्थान पर हैं। पहले उद्योगपति यहाँ आने से डरते थे पर अब वह यहाँ पर निवेश करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें – Anant Chaturdashi 2020 Puja Vidhi : इस पूजा विधि से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न
4 Years of Yogi: योगी सरकार द्वारा संचालित योजनाएँ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं में से 44 योजनाओं में प्रदेश पहले स्थान पर है। एक करोड़ 56 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए। इसके अलावा तीन करोड़ श्रमिकों को दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी गई। प्रदेश के छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला। साथ ही प्रदेश के 40 लाख गरीबों को राशन कार्ड दिया गया। प्रदेश के 40 लाख गरीबों को राशन कार्ड दिया गया। किसानों के लिए कई सिंचाई योजनाओं को आगे बढ़ाया। बंद चीनी मिलों को शुरू किया गया।
4 Years of Yogi: अयोध्या को लेकर कही बड़ी बात
आपको बता दें कि योगी सरकार द्वारा 43 हज़ार गन्ना किसानों को सही भुगतान किया गया। प्रदेश में पहला इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जिससे प्रदेश के बारे में लोगों की सोच बदली। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसके पहले की सरकारों के मुख्यमंत्री अयोध्या नहीं जाते थे। वे डरते थे कि उन पर सांप्रदायिकता का लेवल लग जाएगा पर अब हर वर्ष वहाँ भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।