नई दिल्ली: Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम फेस घोषित कर दिया है। आप ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम का चेहरा बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। आम आदमी पार्टी ने रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election 2022: पूर्व कर्नल अजय कोठियाल होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट
Uttarakhand Election 2022: सीएम उम्मीदवार का नाम जारी
एक दिन पहले केजरीवाल ने ट्विटर पर बताया था कि आम आदमी पार्टी एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी। इसी के साथ आप पहली ऐसी पार्टी बन गई है जिसने राज्य में होने वाले चुनाव के लिए अपने सीएम उम्मीदवार का नाम जारी किया।
(Uttarakhand Election 2022) सीएम फेस की रेस में सबसे आगे था नाम
आप के सीएम फेस के लिए रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल का नाम सबसे आगे चल रहा था। इसके संकेत पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी उत्तराखंड दौरे पर दिए थे। इस दौरान सिसोदिया ने कहा था, ‘हमारी पार्टी रिटायर्ड कर्नल कोठियाल के चेहरे पर उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और यह माना जा रहा है कि जल्दी ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।’
दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ”उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी, उत्तराखंड दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।”
उत्तराखंड वासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री
बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल जब देहरादून आए थे तो उन्होंने उत्तराखंड वासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था, इस बार भी इसी तरह की उम्मीद जताई जा रही थी कि वो कोई बड़ी चुनावी घोषणा कर सकते हैं।
AAP | Arvind Kejriwal Uttarakhand Road Show | Mission Uttarakhand Election 2022 | Ajay Kothiyal |