नई दिल्ली: UP Election 2022: 2022 विधानसभा चुनाव में अपनी जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियाँ सक्रिय हो गयी है। वहीं समाजवादी पार्टी भी जीत के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। दरअसल शिवपाल यादव ने मंगलवार को अपने राजनीतिक संगठन समाजवादी पार्टी लोहिया और उसकी मूल पार्टी सपा के बीच गठबंधन बनाने या उनका विलय करने की इच्छा व्यक्त की थी।
403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा- शिवपाल
बता दें, PSLP अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि, “इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए SP प्रमुख अखिलेश यादव के लिए समय सीमा 11 अक्टूबर निर्धारित की गयी है, जिसमें विफल रहने पर, उन्होंने कहा, वह यूपी विधानसभा की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी शुरू करेंगे। उनकी पार्टी का इरादा अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का है, अगर दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ती हैं तो यह पार्टी और जनता दोनों के हित में होगा।
पार्टी को मजबूत करने के लिए सपा से गठबंधन जरुरी- शिवपाल
शिवपाल ने आगे कहा, “हमारी समाजवादी विचारधारा है। मैंने समाजवादी पार्टी की स्थापना के लिए ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। मैं चाहता हूं कि पार्टी (सपा) मजबूत बने और उसके लिए सपा का गठबंधन होना चाहिए। हमने गठबंधन या सपा के साथ विलय के लिए सभी प्रयास किए हैं। अब अखिलेश यादव की बारी है। जिसके लिए हम अखिलेश यादव को 11 अक्टूबर तक का समय दे रहे हैं। हम इंतजार कर रहे हैं। यह फैसला यूपी सपा अध्यक्ष को करना है।
यह भी पढ़े:-Mayawati vs Akhilesh- कहा सपा ने निलंबित विधायकों को शामिल किया तो टूट जाएगी पार्टी
मथुरा वृंदावन में शुरू होगी “सामाजिक परिवर्तन यात्रा”
शिवपाल ने ये भी कहा, हमारा पीएसपीएल संगठन पूरे राज्य में मजबूत है। हम सभी 403 सीटों (अगर सपा के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ) पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और इसके बाद सरकार बनाएंगे। जिसके लिए PSPL 12 अक्टूबर से मथुरा-वृंदावन से अपनी “सामाजिक परिवर्तन यात्रा” शुरू करेगी और इसका पूरा कार्यक्रम तैयार किया जा चूका है। पार्टी के बेनिफिट के बारे में बताते हुए, शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने इटावा में “एकजुट” लड़ाई लड़ी और उनके उम्मीदवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल की की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पीएसपीएल इटावा में तीन और औरैया जिले में जरूर जीतेगी।
सपा छोटी पार्टियों को साथ लेकर चलेगी- अखिलेश यादव
वहीं बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में अपने चाचा की पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना पर सीधा जवाब देने से परहेज किया था। अखिलेश यादव ने आधा अधूरा जवाब गेट हुए कहा था कि , ”सपा 2022 के चुनाव में छोटी पार्टियों के साथ जाएगी। हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और उन्हें उचित सम्मान देंगे।” नई पार्टी बनने के बाद भी शिवपाल यादव सपा के विधायक हैं। इससे पहले कई मौकों पर अखिलेश यादव ने कहा था कि इटावा में उनके चाचा की जसवंत नगर सीट पर सपा कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।