Lucknow में गरजे Amit Shah – कहा विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का हाथ
नई दिल्ली : लखनऊ Lucknow में नागरिकता संशोधन कानून CAA के समर्थन में BJP ने क्षेत्रीय रैली आयोजन किया इस रैली में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah ने जमकर विपक्ष पर हमला किया , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश सर्वोपरि है। उसके साथ राजनीति स्वीकार नहीं है। कश्मीर का मुद्दा हो या फिर राम मंदिर, चाहे शरणार्थियों को नागरिकता देने का मुद्दा हो, ये सभी कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेत्रत्व में किया गया है। वहीं अमित शाह ने कहा कि CAA के खिलाफ विपक्ष के भ्रम फैला रहा है और देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है.गृह मंत्री ने कहा कि संसद के सत्र में जब हमारी सरकार बिल लाई तो राहुल बाबा एंड कंपनी विरोध कर रही थी.और इस मुद्दे पर भ्रम फैलाया जा रहा है।
CAA Lucknow Protest – प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखनऊ (lucknow) में नागरिकता संशोधन कानून CAA के विरोध में घंटाघर पर हो रहे प्रर्दशन को लेकर पुलिस ने 18 नामजद और 135 अज्ञात के खिलाफ FIR की है, इस मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने दर्ज तीन अलग अलग FIR दर्ज कराई है, तीन अलग-अलग FIR में 18 महिलाओं को आरोपी बनाया गया है, शायर मुनव्वर राणा की बेटियों सुमैया और फौजिया को भी आरोपी बनाया गया है… धारा 144 के उल्लंघन, और सरकारी कर्मचारी पर हमले की धाराओं में FIR कराई गई है।
- CAAऔर NRC के खिलाफ प्रदर्शन जारी
- घंटाघर और गोमतीनगर में प्रदर्शन जारी
- 18 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज
- 135 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
- मुनव्वर राणा की बेटियों पर भी FIR
- धारा 144 के उल्लघंन को लेकर मामला दर्ज
CAA और एनआरसी के विरोध में पुराने लखनऊ में महिलाओं का प्रदर्शन
बता दें कि सीएए CAA और एनआरसी के विरोध में पुराने लखनऊ में महिलाओं का प्रदर्शन शुक्रवार को शुरू हुआ. दरअसल खुले आसमान के नीचे पिछले शुक्रवार से बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर पुराने लखनऊ स्थित घंटाघर के सामने प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं गोमतीनगर में भी कल रात से महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है, प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि सरकार जब तक CAA और NRC को वापस नहीं लेती है तब तक वो अपना धरना समाप्त नहीं करेंगी, वहीं मुवनव्वर राणा की बेटी ने गृहमंत्री पर निशाना साधा है।