जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। यहां तक की राजस्थान में भी पेड़ों और खेत खलिहानों में बर्फ जम गई। तापमान माइनस में चला गया। ऐसे में इंसानों के साथ साथ जानवर भी सर्दी का सितम झेल रहे हैं। असम में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए खास इंतजाम हो रहे हैं।
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के वन्यजीव पुनर्वास और संरक्षण केंद्र (CWRC) में जानवरों को ठंड से बचाने के लिए खास उपाय हो रहे हैं। बढ़ती ठंड के बीच CWRC में हर जानवर और पक्षियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां हाथियों के बच्चे यानि नन्हें गजराज कंबल में नजर आए तो पक्षियों को ब्रूडर मशीन की मदद से सही तापमान और नमी में रखा गया है।”
मौसम में बदलाव का असर जानवरों और पशु-पक्षियों पर भी होता है। वे नहीं बता सकते कि उन्हें सर्दी लग रही है या गर्मी, लेकिन प्रशासन मौसम के अनुकूल जानवरों के लिए खास इंतजाम करता रहता है। गर्मियों में हम देखते हैं राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों के लिए कूलिंग का इंतजाम किया जाता है इसी तरह ठंड में दुबके जीवों के लिए भी प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। CWRC के डॉ समसुल अली ने बताया, “ सर्दी को देखते हुए यहां हर जानवर के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।