Assam में 664 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
गुवाहाटी- उग्रवाद की मार झेल रहे असम (Assam) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बता दे कि असम (Assam) में 644 उग्रवादियों नेआत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के सामने सरेंडर किया है। वहीं ये आतंकी नॉर्थ-ईस्ट के 8 उग्रवादी संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं। बता दे कि इनमें से कई आतंकी उग्रवादी संगठनों के कमांडर के तौर पर काम कर रहे थे।
उग्रवादियों ने हथियार पुलिस को सौंपे
उग्रवादियों ने बड़ी मात्रा हथियार और गोला बारूद में पुलिस को सौंपा एके-47 और एके-56 जैसे 177 हथियार पुलिस को सौंपे गए हैं। इन सभी उग्रवादियों को सरकार की स्वावलंबन योजना के तहत काम दिया जाएगा।
पुलिस के लिए बड़ी सफलता
पुलिस महानिदेशक ज्योति महंता ने मीडिया को बताया की राज्य के लिए और असम पुलिस के लिए यह एक बड़ी खबर है। बता दें कि इतने बड़े पैमाने पर सफलता पुलिस के लिए बड़ी सफलता साबित हो सकती है। असम राज्य काफी समय से उग्रवाद की मार झेल रहा है। बता दे कि असम विधानसभा चुनाव 2021 में है।
Guwahati: 644 cadres of 8 militant groups today surrendered at the Arms Laying Down Ceremony, in presence of Assam Chief Minister Sarbananda Sonowal. pic.twitter.com/jz5Tls7ApN
— ANI (@ANI) January 23, 2020