नई दिल्ली: Assembly Election 2022: शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने उनकी पार्टी को समर्थन देने की इच्छा जताई है।
यह भी पढ़ें- Gujarat New CM: भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
Assembly Election 2022: संजय राउत ने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में
संजय राउत ने कहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 403 में से 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि वह गोवा विधानसभा में 40 में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों ने शिवसेना को समर्थन देने की इच्छा व्यक्त की है। उनके मुताबिक, हम छोटे दलों के साथ गठबंधन कर सकते हैं।
इन दो राज्यों में शिवसेना के कार्यकर्ता
राउत ने कहा कि इन दो राज्यों में शिवसेना के कार्यकर्ता हैं और पार्टी सफलता और विफलता को किनारे कर चुनाव लड़ती रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की मिलीजुली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद
गौरतलब है कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर दीर्घकालिक सहयोगी भाजपा के साथ संबंध तोड़ लिए और राज्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। उन्होंने दावा किया कि पिछली बार भाजपा 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी।