नई दिल्ली: Tokyo Paralympic 2020: गोल्डन मेन ‘नीरज’ कि कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत का नाम आसमान से भी ऊचा कर दिया था। नीरज के गोल्ड जीतने के बाद भारत में जैसे खुशियों की लहर आ गई थी। वहीं आज एक बार फिर 19 वर्षीय भारत की बेटी ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत को गोल्ड जीता कर इतिहास रच दिया है।
भारत की बेटी अवनी ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
बता दें, भारत की बेटी अवनि लेखरा ने सोमवार को पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर भारत की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 प्रतियोगिता में भाग लेते हुए, 249.6 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड और पैरालंपिक रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत के नाम एक और गोल्ड मेडल दिया है। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर चीन की झांग सी रही ,जबकि तीसरे स्थान पर यूक्रेन की इरिना शचेतनिक। टोक्यो पैरालंपिक खेलों में यह भारत का अब तक का चौथा मेडल है।
यह भी पढ़े :-Tokyo Paralympics 2021: भाविनाबेन पटेल ने रचा इतिहास, बनीं रजत जीतने वाली पहली भारतीय पैरा-पैडलर
प्रतियोगिता में अवनि ने तोड़ा रिकॉर्ड
हालांकि इरीना शचेतनिक के नाम 249.6 अंक का विश्व रिकॉर्ड है। खेल में अवनी के पैरालंपिक रिकॉर्ड ने स्लोवाकिया के वेरोनिका वडोविस्कोवा के 207.8 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो ओलंपिक 2016 के दौरान बना था। अवनी लेखरा ने क्वालीफिकेशन राउंड में 621.7 के कुल स्कोर के साथ 7वें स्थान पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने अपने तीसरे और चौथे प्रयास में 104.9, 104.8 का अच्छा स्कोर दर्ज किया और क्वालिफिकेशन के अंतिम दौर में 104.1 स्कोर करने से पहले मेडल के लिए दावेदारी की।
तीसरे शॉर्ट में दर्ज कराई जीत
प्रतियोगिता के दौरान लेखरा ने फाइनल में पहले तीन शॉट्स में 52.0, 51.3 और 21.6 के स्कोर के साथ शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने अगले तीन शॉट में 20.8, 21.2 और 20.9 की शूटिंग करके बढ़त बनाए रखी। अंतिम तीन शॉट्स में 19 वर्षीय खिलाड़ी लेखरा ने भारत के लिए 21.2, 20.1 और 20.5 का स्कोर खड़ा कर पैरालंपिक में गोल्ड के साथ अपनी जीत दर्ज की।