अयोध्या में शुरू हुआ अनुष्ठान, पीएम मोदी करेंगे चांदी की शिला का पूजन
- अयोध्या में शुरू हुआ अनुष्ठान
- हनुमान गढ़ी में शुरू हुई पूजा
- कल 21 पंडितों की टीम शुरू करेगी पूजा
- पीएम मोदी करेंगे चांदी की शिला का पूजन
अयोध्या : अयोध्या में आज से राम मंदि र का भूमि पूजन का अनुष्ठान शुरू हो चुका है। सुबह 8 बजे से राम अर्चना के साथ हनुमान गढ़ी में पूजा शुरू हो गई है। बता दे कि बुधवार 5 अगस्त को भूमि पूजन का कार्यक्रम है। पीएम मोदी को रामलला के दर्शन भी करेंगे और ‘पारिजात’ वृक्ष का रोपण भी करेंगे। 5 अगस्त को भूमि पूजन का कार्यक्रम काशी और अयोध्या के 21 पंडितों की टीम 8 बजे सुबह शुरू कर देगी। मुख्य पूजा पीएम मोदी के आगमन पर सम्पन्न करवाई जाएगी। इसी समय चांदी की शिला को भी पूजन करके गर्भ स्थल पर स्थापित किया जाएगा। अलग-अलग कालखंड में अलग-अलग ब्राह्मण पूजा कराएंगे।
Ayodhya: 'Ramarchan Puja' – a prayer to invite all major gods and goddesses, begins at Ram Janambhoomi site, ahead foundation laying ceremony of Ram Temple on August 5 pic.twitter.com/IebGfcDlOq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 4, 2020
राम की नगरी अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए तैयार है। अयोध्या में जहां रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ रहे हैं, वहीं सीएम योगी खुद तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। गौरी गणेश के पूजन के साथ ही अनुष्ठान की शुरुआत भी हो चुकी है। अयोध्या में दीपावली जैसा नजारा है। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाई अयोध्या में लोग दीपोत्सव मना रहे हैं। अयोध्यावासियों में उल्लास है।
हर तरफ राम नाम के संकीर्तन की ध्वनि गूंज रही है। देशभर के 135 संतों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के हर हिस्से के लोगों की भागीदारी होगी। अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल राम मंदिर भूमि पूजन के अनुष्ठान में मुख्य यजमान होंगे। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के साथ राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।