नई दिल्लीं: बंगाल विधानसभा(Bengal Chunav) चुनाव के पहले चरण में छिटपुट हिंसा के बीच कुल 79.79 फीसद मतदान हुआ। मतदान संपन्न होने के निर्धारित समय शाम 6.30 तक थी। शाम पांच बजे तक बांकुड़ा में 80.03 फीसद, झाडग़्राम में 80.55 फीसद, पश्चिम मेदिनीपुर में 80.16 फीसद, पूर्व मेदिनीपुर में 82.42 फीसद और पुरुलिया में 77.13 फीसद वोट पड़े। 2011 व 2016 के विधानसभा चुनावों के दौरान इन पांच जिलों की 30 सीटों पर क्रमश: 86.13 फीसद व 85.50 फीसद मतदान हुआ था।
जानिये क्यों अहम है बंगाल चुनाव के दौरान PM मोदी का बांग्लादेश का दौरा
Bengal Chunav: TMC ने 30 सीटों में से 27 पर कब्जा जमाया था
2016 में बांकुड़ा की इन सीटों पर 86.5 फीसद, पुरुलिया में 83.10 फीसद, पश्चिम मेदिनीपुर में 88.18 फीसद, झाडग़्राम में 85.41 फीसद व पूर्व मेदिनीपुर में 86.95 फीसद मतदान हुआ था। पिछले विस चुनाव में तृणमूल ने इन 30 सीटों में से 27 पर कब्जा जमाया था जबकि कांग्रेस की झोली में दो व आरएसपी के हिस्से एक सीट आई थी।
EVM से छेड़छाड़ किए जाने की कुल 627 शिकायतें
कुछ जगहों पर बूथों में गड़बड़ी, मतदाताओं को मारने-पीटने, डराने-धमकाने व खिला-पिलाकर प्रभावित करने और ईवीएम से छेड़छाड़ किए जाने की कुल 627 शिकायतें चुनाव आयोग के पास दर्ज हुई हैं। विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तारियां हुई हैं। तृणमूल कांग्रेस व भाजपा में पूरे दिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। दोनों पक्षों की तरफ से इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई।
पीएम ने लोगों से निडर होकर मतदान करने का किया आहवान
प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान शुरू होने से पहले ट्वीट करके लोगों से निडर होकर मतदान करने का आहवान किया था। हिंसा का दौर चुनाव वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से ही हिंसा का दौर शुरू हो गया था। पूर्व मेदिनीपुर के पटाशपुर में रात को गश्त लगा रहे पुलिसकॢमयों व केंद्रीय बल के जवानों को निशाना करके बम फेंके गए। इसमें पटाशपुर थाने के प्रभारी दीपक कुमार चक्रवर्ती व केंद्रीय बल का एक जवान जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हमले के पीछे पाकिस्तानियों का हाथ बताया है। दूसरी तरफ केशियारी के बेगमपुर इलाके में शनिवार सुबह एक भाजपा कर्मी का शव उसके घर के अहाते से खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। उसके सिर व पीठ पर जख्म के निशान हैं।
UP panchayat chunav चुनावी मैदान में उतरी राजनीतिक पार्टियां | UP Panchayat Chunav 2021 Latest News