जनतंत्र डेस्क, बिहार: गणतंत्र दिवस के दिन बिहार के बक्सर से बुरी खबर आई है। यहां झंडा फहराने के दौरान पाइप में करंट दौड़ गया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पूरा मामला बक्सर का नाथूपुर प्राथमिक विद्यालय का है। जहां झंडा फहराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्कूल में जब बच्चे झंडा फहरा रहे थे। तब पाइप में करंट दौड़ गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 4 बुरी तरह घायल हैं। जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराए जाने के दौरान हुए इस हादसे से प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मौके पर प्रशासन के आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं। पाइप में करंट कैसे आया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।