Bihar : मिड डे मील तैयार करते बक्त फटा बॉयलर, 4 की मौत, कई लोग घायल
मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में बॉयलर फटनें से चार लोगों की मौत हो गई और पांच से अधिक लोगॆ घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा एनजीओ के रसोई घर में हुआ है। यह एनजीओ मोतिहारी के सुगौली में स्थित है। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। बचाव और राहत कार्य जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि हादसा सुबह के वक्त हुआ है, जब लोग गहरी नींद में सो रहें थे। इतना बड़ा हादसा तब हुआ जब एनजीओ में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए मिड डे मील तैयार किया जा रहा था। यह मिड डें मील सुगौली नगर परिषद के स्कूल के लिए तैयार किया जा रहा था। तभी यह घटना हुई।
लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज़ था कि मकानों के परखच्चे उड़ गए और कुछ शवों के तो चिथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन, पर्यावरण मंत्री समेत विधायक रामचंद्र सहनी भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का जायज़ा लिया।