Bihar में Rape के बाद इंसानियत शर्मसार
Bihar : बिहार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना सामने आई है जिस पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मानवता को तार-तार करने वाली और बेहद घिन्नौनी हरकत के सामने आने पर पता चला कि एक बुजुर्ग महिला (उम्र 80 वर्ष) बदहवास हालत में कार में पड़ी है। जांच करने पर पाया गया कि महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) किया गया है।
अकेला पाकर किया गया दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि महिला बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। बुजुर्ग महिला अपने गांव स्थित घर पर अकेली थी, कि तभी मौका पाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और फिर बुजुर्ग महिला के साथ मुंह काला कर फरार हो गया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर अपराध संख्या 191/19 के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। खाकी जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
यह पहला मामला नहीं है !
बीते 11 जुलाई को मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना इलाके में एक वहशी ने 80 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। तब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था और इस वारदात के लगभग 4 महीने बाद फिर एक बार ऐसी ही घिन्नौनी वारदात को अंजाम दिया गया है।
जनतंत्र टीवी के सवाल
- क्या बिहार में महिला होना गुनाह है ?
- क्यों महिलाओं के प्रति युवाओं की मानसिकता गिरती जा रही है ?
- युवाओं की गिरती सोच के लिए कौन जिम्मेदार ?
वहीं प्रशासन इस तरह की रेप (Rape) की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए क्या कदम उठा रहा है।